नई दिल्ली ,27 फरवरी । चांदी में 6000 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी है। सोने में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। हालांकि कल सोने और चांदी में गिरावट देखी गई थी। सबसे पहले जानते हैं कि आपके देश में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है?
सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 631 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,600 रुपये चल रही है। सोने ने अब तक 1,60,332 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,61,072 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का दाम 2,66,801 रुपये चल रहा है। इसमें 6057 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई है। चांदी ने अब तक 2,64,300 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,67,990 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोना 1,60,700 रुपये चल रहा है। वहीं चंडीगढ़ में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,60,860 रुपये चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां चांदी का दाम 2,67,920 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,68,650 रुपये चल रही है।
00

