शाहिद कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘ओ रोमियोÓ उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है. हालांकि इसकी शुरुआत ठीक हुई थी और इसका पहला हफ्ता भी सही गुजरा. इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी इसने थोड़ा दम दिखाया लेकिन वीकडेज में ये लुढ़क गई. किसी तरह इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब जानते हैं ‘ओ रोमियोÓ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कमाई की है.
सनी देओल की बॉर्डर 2 इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी हिट फिलम साबित हुई. वहीं विशाल भारद्वार निर्देशित ‘ओ रोमियोÓ की रिलीज से पहले लग रहा था कि ये फिल्म बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ देगी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘ओ रोमियोÓ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिला. इसी के साथ ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है. जैसे तैसे इतने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं फिल्म के कलेक्शन को देखें तो ये बेहद निराशाजनक हैं.
बता दें कि ‘ओ रोमियोÓ ने पहले वीक में 47.1 करोड़ कमाए थेय इसके बाद 8वें दिन 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़, 10वें दिन 3.15 करोड़, 11वें दिन 1.6 करोड़, 12वें दिन 1.65 करोड़ और 13वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियोÓ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 1.25 करोड़ कमाए हैं.
इसके बाद ‘ओ रोमियोÓ की 14दिनों की कुल कमाई अब 61.55 करोड़ रुपये हो गई है.
तापसी पन्नू स्टारर अस्सी सेक्सुअल असॉल्ट जैसे सेंसिटिव और मुश्किल सब्जेक्ट पर बनी है. पिछले शुक्रवार को थिएटर में रिलीज़ होने के बाद इस कोर्टरूम ड्रामा को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. और ये फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही. फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और इसमें तापसी पन्नू एक वकील के रोल में हैं जो पीडि़त का केस लड़ रही है. थिएटर में रिलीज़ होने के बाद से फिल्म सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है. अब, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 0.54 करोड़ रुपये जमा किए हैं. इसके साथ, एक हफ़्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 6.89 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इस लीगल ड्रामा की ग्रॉस कमाई 7.5 करोड़ रुपये है.
‘दो दीवाने सहर मेंÓ को रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली, रवि उदयवार फिल्म्स, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने प्रोड्यूस किया है. ये एक रोमांटिक कहानी पर आधारित है, हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है. अब ये सिनमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर चुकी है लेकिन इसकी कमाई काफी निराशाजनक है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दो दीवाने सहर मेंÓ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 0.37 करोड रुपये की कमाई की है. इसके बाद इस फिल्म का भारट में एक हफ्ते का नेट टोटल कलेक्शन 6.17 करोड़ रुपये हो गया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

