जगदलपुर, 18 अप्रैल (आरएनएस)। जगदलपुर में सोशल मीडिया पर की गई एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचीं और कोतवाली प्रभारी को आवेदन सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियमÓ से जुड़ी एक पोस्ट में अभद्र और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई है, जो नारी सम्मान के खिलाफ है।
जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि यह एक गलत मानसिकता को भी दर्शाती है। उन्होंने मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह की अभद्रता स्वीकार्य नहीं है और इस मामले में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
इस दौरान कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने एक स्वर में इस घटना की निंदा करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

