अनिल कपूर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ओटीटी पर भी वह अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर यह फिल्म रिलीज होगी। सोमवार को अनिल कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर में अनिल का लुक, अंदाज और एक्शन देखकर दर्शक चौंक सकते हैं।
‘सूबेदारÓ एक एक्शन फिल्म है। लेकिन इसकी कहानी में इमोशनल एंगल भी है। इस फिल्म में अनिल कपूर, मोना सिंह और राधिका मदान लीड रोल में हैं। फिल्म में अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वह एक शहर में आते हैं, जहां गुंडाराज चल रहा है। मोना सिंह एक खनन माफिया करने वाली महिला उर्फ दीदी रोल में हैं, उसका एक भाई है, जो लोगों पर जुल्म करता है। एक दिन अनिल कपूर के किरदार सूबेदार की वह लड़का बेइज्जती कर देता है। उसके बाद शुरू होता है, मार-धाड़ का खेल। अनिल कपूर का अभिनय जहां कमाल का है, वहीं उनका एक्शन भी धमाकेदार है। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं।
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदारÓ अगले महीने रिलीज होगी। ट्रेलर के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म स्ट्रीम होगी। फिल्म में फैसल शेख और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं।
‘सूबेदारÓ के अलावा अनिल कपूर कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पिछले साल फिल्म वॉर 2 में नजर आए थे। इस साल अल्फा और किंग फिल्म में भी नजर आएंगे। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। किंग फिल्म में अनिल कपूर के अलावा कई नामी एक्टर्स भी नजर आएंगे।

