मनेंद्रगढ़,28 फरवरी(आरएनएस)। इस अवसर पर नवनियुक्त रेंजर ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, कार्यशैली और विभाग के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त रेंजर के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र में नए रेंजर शिवनाथ जी ने संभाला पदभार मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र में आज नए रेंजर शिवनाथ जी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त रेंजर रामसागर कुर्रे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सराहना की।नवनियुक्त रेंजर शिवनाथ जी ने कहा कि वे विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे। उन्होंने वन संरक्षण, अवैध कटाई पर नियंत्रण और विभागीय कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही,कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और नए रेंजर का स्वागत किया।
००

