पिथौरागढ़ 1 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में किराएदार का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने 9 भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जाजरदेवल क्षेत्र में पुलिस टीम ने 5 भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीडीहाट में दो व धारचूला में तीन भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। झूलाघाट में भी एक भवन स्वामी के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने चालान कर एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। टीम में थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय,थाना प्रभारी प्रियंका मौनी,वरिष्ठ एसआई अंबी राम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

