रायपुर 06 March, (Rns) । छत्तीसगढ़ केरायपुर–बिलासपुर मार्ग पर स्थित NH-130 में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिमगा थाना क्षेत्र के दरचुरा के पास यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम और सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है तथा घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बस की टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर या ट्रक से हुई।

