नईदिल्ली,08 मार्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन एनाबेल सदरलैंड ने शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और भारतीय टीम के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 133 गेंदों में पूरा किया। भारतीय टीम की पहली पारी 198 रन पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने अब मैच पर अच्छी पकड़ बना ली है। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पेरी के साथ मिलकर 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पेरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने खराब गेंदों को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया और अच्छी गेंदों का सम्मान किया।
सदरलैंड ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था उन्होंने 17 ओवर में 5 मेडन के साथ 46 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 2.70 की रही। ये उनके टेस्ट करियर का पहला 4 विकेट हॉल और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 25.11 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 3 टेस्ट की 4 पारियों में 21.33 की औसत से 6 विकेट अपने नाम किए हैं।
भारत के खिलाफ सदरलैंड ने पहला टेस्ट साल 2021 में खेला था। अब तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ 3 मुकाबले खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 44 से ज्यादा की औसत से 140 से अधिक रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से 1 शतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया है। इस खिलाड़ी ने 2 शतक इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और 1 शतक दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाए हैं।
सदरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2021 में भारतीय टीम के खिलाफ ही खेला था। उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 90 से ज्यादा की औसत के साथ 650 से अधिक रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 210 रन का रहा है। उन्होंने यह पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

