New Delhi 11 Jully /- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड प्रवास के दौरान दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच खेल सहयोग को एक नई और प्रगतिशील दिशा देने पर विशेष बल दिया गया। ऑकलैंड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के ऐतिहासिक 100 वर्ष पूरे होने का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने रेखांकित किया कि दोनों देश अब केवल क्रिकेट तक सीमित न रहकर रग्बी, हॉकी और अन्य खेल विधाओं में भी अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। इसी कार्यक्रम में उपस्थित न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर ने भी प्रधानमंत्री के इस दौरे को द्विपक्षीय संबंधों के लिए मील का पत्थर करार दिया।
खेल साझीदारी के शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री का विशेष संदेश, मेजर ध्यानचंद की विरासत को किया याद
ऑकलैंड में आयोजित ‘गाला लंच’ के विशेष मंच से भारतीय समुदाय और राजनयिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के खेलजगत के रिश्तों की मजबूत बुनियाद आज से ठीक एक सदी पहले हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की टीम ने रखी थी। उन्होंने कहा, ‘इस वर्ष हम दोनों राष्ट्र अपने खेल संपर्कों के 100 वर्ष पूरे होने का गौरवमयी उत्सव मना रहे हैं। सौ साल पहले जब मेजर ध्यानचंद के जादुई नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने यहाँ का दौरा किया था, तब उन्होंने एक नया इतिहास रचा था। वही गौरवशाली विरासत आज भी हमारे खेल संबंधों को नई ऊर्जा और प्रेरणा दे रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए दोनों देशों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है

