बोले, भूपेंद्र हुड्डा ने रखा भाजपा के हाथों कांग्रेस को गिरवी
सिरसा,11 जुलाई (आरएनएस )। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के 9 विधायकों ने राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में
मतदान कर यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस ही सही मायने में भाजपा की
बी टीम के रूप में हरियाणा में कार्य कर रही है। वे शनिवार को ऐलनाबाद
हलके के अपने चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान पहले दिन गांव
अरनियांवाली में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में भाजपा के हाथों कांग्रेस को
गिरवी रखकर तीसरी बार सरकार बनाने में मदद की है। इनेलो नेता ने कहा कि
इनेलो ने अपने शासन में सही मायने में किसानों, गरीबों, व्यापारियों,
महिला सुरक्षा आदि का प्रबंध कर सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा था।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने ही
ऐलनाबाद में घग्घर से नहरें निकलवाकर उनके खेत खलिहानों को सिंचित
करवाया। उधर दूसरी ओर भाजपा शासन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद
भी उपलब्ध नहीं हो रही है और किसानों को खाद की कालाबाजारी का शिकार होना
पड़ रहा है जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आज ऐलनाबाद
हलके में जहां एक ओर पशुओं के पीने के पानी की खासी कमी महसूस की जा रही
है वहीं इस हलके के लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो रही।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि हरियाणा और क्षेत्र के विकास के
लिए इनेलो को पहले से भी अधिक मजबूत बनाएं और अधिकाधिक संख्या में पार्टी
संगठन से जुड़ें। बाद में हलके के अन्य गांवों में भी इनेलो नेता अभय
सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से संपर्क साधा और उनकी समस्याएं सुनकर उनका
समाधान किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा,
पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, होशियार सिंह खोड, कालांवाली हलकाध्यक्ष
जसविंद्र सिंह बिंदु, महेंद्र बाना, मास्टर गुरतेज सिंह, युवा इनेलो
जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, सूरजभान बोमरा, विनोद रोज, जिला पार्षद
प्रतिनिधि जसवीर शीलू सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

