सिरसा,11 जुलाई (आरएनएस )। पेंशनर एसोशिएशन सिरसा शाखा की मासिक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परशराम ने की। मीटिंग में रेलवे पेंशनरों के पास ऑनलाईन करने के विरोध में रोष प्रकट किया गया और इसके बाद सभी ने स्टेशन मैनेजर सिरसा को रेलमन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस फैसले से सेवानिवृत कर्मचारियों में काफी रोष है, क्योंकि रेलवे बोर्ड द्वारा अपने पत्रांक 29 मई द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों एवं परिवार पेंशनरों को मिलने वाले पोस्ट रिटायरमेन्ट काम्पलिमेंटरी पास को ऑन लाइन कर दिया गया है। जिससे सेवानिवृत कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को बेहद परेशानी हो रही है। क्योंकि बड़ी संख्या में उन्हें एंड्रायड फोन उपयोग करना नहीं आता है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से ये नियम जारी कर दिए गए। पूर्व में भी रेलवे बोर्ड द्वारा इस प्रकार के नियम जारी किए थे, मगर पेंशनरों के विरोध के बाद उन्हें वापिस ले लिया गया था। इस मौके पर सुरेश बाबू, साधुराम, चन्दू लाल एमसीएम अशोक कुमार, कश्मीर सिंह, रमेश, राजेन्द्र सिंह, पं. रमेश चन्द्र, पूर्ण प्रकाश, चिरंजी लाल, मोहन लाल, बहादुर सिंह, किशन लाल, लीलू सिंह, रामचन्द ट्राली मैन, महेश ड्राईवर, राजकुमार, रमेश ट्रॉलीमेन, जगदीश सहित अन्य एसोसिएशन सदस्य उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

