बिलासपुर,11 जुलाईं (आरएनएस)। कोनी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 10 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दयाशंकर लोनिया (32 वर्ष) निवासी लोनियापारा, ग्राम घुटकू को तलवार के साथ लोगों को भयभीत करते हुए पकड़ा गया।पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर कानून-व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

