नई टिहरी,09 मार्च (आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने विषम सेमेस्टर एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र, भूगोल, संगीत, हिंदी, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, अर्थ एवं सांख्यकि, एमएससी प्रथम सेमेस्टर जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान और एम कॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

