नई दिल्ली ,10 मार्च । महिलाओं को अक्सर अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक जगहों या रिटेल दुकानों पर रिचार्ज कराते समय शेयर करने में काफी हिचकिचाहट होती है। अपना पर्सनल नंबर अनजान लोगों को देने से प्राइवेसी लीक होने और अनचाहे कॉल्स का डर हमेशा सताता रहता है। महिलाओं की इसी बड़ी परेशानी को हमेशा के लिए खत्म करने के मकसद से सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (क्चस्हृरु) ने एक बेहतरीन पहल की है। बीते 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर बीएसएनएल ने ‘कवच नंबरÓ (्यड्ड1ड्डष्द्ध हृह्वद्वड्ढद्गह्म्) नाम से एक नई और सुरक्षित सर्विस लॉन्च की है, जो महिलाओं के पर्सनल नंबर को पूरी तरह से गुप्त रखने का दावा करती है।
कैसे काम करेगी क्चस्हृरु की यह ‘कवच नंबरÓ सुविधा?
बीएसएनएल की इस नई सर्विस का मुख्य लक्ष्य महिलाओं की प्राइवेसी को और अधिक सुरक्षित और आसान बनाना है। इस सुविधा के तहत कंपनी महिलाओं को एसएमएस (स्रूस्) के जरिए 10 अंकों का एक अस्थाई (वैकल्पिक) नंबर मुहैया कराएगी। यह नया नंबर सीधे तौर पर उनके असली मोबाइल नंबर से लिंक होगा। अब जब भी कोई महिला किसी दुकान या रिटेल स्टोर पर अपना फोन रिचार्ज कराने जाएगी, तो उसे अपना असली नंबर दुकानदार को बताने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। वह सिर्फ एसएमएस में मिला यह ‘कवच नंबरÓ बताकर अपना फोन सुरक्षित तरीके से रिचार्ज करवा सकेंगी।
असली नंबर रहेगा पूरी तरह सेफ, ऐसे उठाएं लाभ
यह ‘कवच नंबरÓ सच में महिलाओं की प्राइवेसी के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करेगा। जो महिलाएं आज भी डिजिटल पेमेंट की जगह ऑफलाइन या रिटेल स्टोर पर जाकर रिचार्ज करवाना पसंद करती हैं, उनके लिए यह सर्विस बेहद काम की साबित होगी। बिना पर्सनल नंबर शेयर किए रिचार्ज भी हो जाएगा और नंबर पूरी तरह सेफ भी रहेगा। इस शानदार सुविधा का लाभ उठाने या इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए बीएसएनएल ग्राहक ‘बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐपÓ (क्चस्हृरु स्द्गद्यद्घ ष्टड्डह्म्द्ग ्रश्चश्च) या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ले सकती हैं।
00

