0 राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के प्रति जताया आभार।
शैलेन्द्र ठाकुर
दंतेवाड़ाृ12 मार्च(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश संगठन ने बुधवार को प्रदेश में सांगठनिक नियुक्तियां करते हुए ,प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है, जिसमें दंतेवाड़ा जिले से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामू नेताम को भाजपा का प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है।जिस पर रामू नेताम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।जारी विज्ञप्ति में रामू नेताम ने कहा कि दंतेवाड़ा जैसे जिले से एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन के कार्यों के प्रस्तुतिकरण के लिए मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन प्रभारी अजय जामवाल सहित संगठन और बीजेपी सरकार के सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हैं ।उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके प्रति जो विश्वास जताया है,उस पर वह खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।रामू नेताम ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को संगठन की ऐसी शक्ति प्रदान करना केवल भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा देश के अंतिम व्यक्ति न केवल पहुंच रही है अपितु उन्हें नेतृत्व प्रदान करने का कार्य भी कर रही है।
००००

