सुकमा, 13 मार्च (आरएनएस)। पवारास में किसान राकेश हलधर की गर्भित गाय 36 घंटे से प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि गाय का बछड़ा करीब 24 घंटे पहले ही मृत हो चुका था। टीम ने संयुक्त प्रयास से लगभग एक घंटे में सफलतापूर्वक मृत बछिया को बाहर निकालकर गाय की जान बचा ली। इस कार्य में डॉ. टेकेश्वर कंवर, डॉ. उमेश बघेल, एवीएफओ भुआल नेताम, संतोष यादव, शेखर विश्वास और पवन बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पशु मालिक और ग्रामीणों ने पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
०

