रायपुर,13 मार्च (आरएनएस) ।राजधानी रायपुर में थाना मौदहापारा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने नियोक्ता के 1 लाख 95 हजार रुपये गबन करने के साथ ही चोरी का एक्टिवा वाहन भी अपने कब्जे में रखा था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अभिषेक प्रधान (25) निवासी ग्राम जाडामुड़ा, थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला है। वह एम.जी. रोड स्थित अशोक ब्रदर्स सेनेटरी दुकान में पिछले 4-5 वर्षों से सेल्समैन और रिकवरी का काम करता था।दुकान के संचालक राजेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 2025 को उन्होंने अभिषेक को 1,95,000 रुपये नकद आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। लेकिन आरोपी ने रकम बैंक में जमा नहीं की और उसे अपने निजी खर्च में इस्तेमाल कर लिया।शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामलाजब प्रार्थी ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो वह घर पर नहीं मिला। इसी बीच उसके परिजनों ने थाना सिविल लाइन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाना मौदहापारा में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।मेकाहारा गेट के पास से गिरफ्तारीवरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मेकाहारा गेट के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।चोरी का एक्टिवा भी बरामदगिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया। पूछताछ में अभिषेक प्रधान ने 1.95 लाख रुपये गबन करने की बात स्वीकार की और बताया कि उक्त वाहन उसने बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र से चोरी किया था।आरोपी वाहन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने चोरी के वाहन के मामले में भी अलग से अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी वर्तमान में न्यू शांति नगर, पुरानी पाइप फैक्ट्री के पास, शंकर नगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रह रहा था।
००

