0 पेंशनर्स हितों के कार्यों के लिए बस्तर से आर.एन. ताटी और सरगुजा – जशपुर क्षेत्र से द्रौपदी यादव सम्मानित
रायपुर, 13 मार्च (आरएनएस)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अपनी जिला शाखा के कार्यालय में बैठक और होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । सभी सदस्यों ने एक -दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाओं का आदान -प्रदान किया ।
इस अवसर पर संगठन के बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री आर. एन. ताटी का भव्य अभिनंदन किया गया। उन्हें अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पुन: राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने और बस्तर संभाग में पेंशनरों के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर शाल, श्रीफल, पुष्पहार एवं गुलाब का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री ताटी को भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के बस्तर जिला संयोजक बनाए जाने पर भी संगठन की ओर से बधाई दी गई।
समारोह में उपस्थित श्रीमती द्रौपदी यादव को विगत दिनों हुए अयोध्या के राष्ट्रीय अधिवेशन में पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और उन्हें भी बधाई देते हुए शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रांतीय इकाई का यह कार्यक्रम बुधवार ग्यारह मार्च को प्रांताध्यक्ष श्री वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बस्तर संभागीय अध्यक्ष श्री आर. एन. ताटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बैठक में बस्तर क्षेत्र में श्री ताटी के नेतृत्व में संगठन की उपलब्धियों और पेंशनर्स के हित में किए गए कार्यों की सराहना की गई।
सम्मान समारोह के दौरान श्री ताटी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में महासंघ के प्रांताध्यक्ष श्री वीरेंद्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) श्रीमती द्रौपदी यादव, प्रांतीय महामंत्री अनिल गोलहानी, संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, दैनिक वेतनभोगी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पाठक, जिलाध्यक्ष आर.जी. बोहरे सहित प्रांतीय पदाधिकारी लोचन पांडे, आर.के. टंडन, ओ.डी. शर्मा, हरेन्द्र चंद्राकर, नरसिंग राम , आर.के. दीक्षित, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,नंदकुमार कनौजे टी एल चंद्राकर, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी,बी डी मानिकपुरी तथा अन्य अनेक सदस्य उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

