धमतरी,13 मार्च (आरएनएस)। समग्र शिक्षा जिला धमतरी द्वारा स्थानीय जींजर लीफ, रूद्री रोड में जिला स्तरीय सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत ‘अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में एफएलएन आधारित टीएलएम निर्माण एवं प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माता उन्मुखीकरण के अंतर्गत विशेष रूप से उपस्थित मातृ शक्तियों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गोली-चम्मच दौड़, संतुलन दौड़, कुर्सी दौड़ और गिलास पिरामिड निर्माण जैसे खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में बिन्दा नागरची, अनिता मरकाम, ज्योति ध्रुव, किरण साहू और भागबती नेताम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इसी प्रकार छात्र वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में टिकेश कुमार, नेहा सोनवानी, सौम्या साहू, गिबिशा मरकाम, दिव्याशु, याचना साहू, निशा सोनवानी और नेहा नेताम विजेता रहे। सभी विजेताओं को कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को मजबूत बनाने में समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षा और समाज के बीच मजबूत जुड़ाव स्थापित करते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार ही बच्चों की पहली पाठशाला होता है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान इन्सपायर मानक अवार्ड योजना के अंतर्गत जापान सकुरा कार्यक्रम के लिए चयनित छात्रा नंदिता सोनवानी को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, बीआरसी ललित सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, तामेश्वर ठाकुर, प्रकाशचन्द साहू सहित नोडल अधिकारी खिलेश कुमार साहू, ओंकारनाथ बंजारे, प्रवीण कुमार साहू, अजय पाण्डेय, लता साहू सहित बलजीत साहू, बसंत कुमार एवं कुंती पाण्डेय उपस्थित थे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

