जांजगीर-चांपा,15 मार्च (आरएनएस)। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को प्रार्थिया छोटे बाई चंद्रा ने थाना नवागढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जमीन बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी महावीर चंद्रा (56 वर्ष) निवासी कीरित, थाना नवागढ़ ने घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौच की और डंडे तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 87/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महावीर चंद्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 112(2), 351(3), 331(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे और आरक्षक राम सरकार कश्यप सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
०००

