दुग,15 मार्च (आरएनएस)र्। सुरेश रत्नानी मनोहर मेडिकल के सामने रखे इलेक्ट्रिक स्कूटर पर अचानक आग लगने से तत्काल सूचक द्वारा अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही अग्निशमन के 1 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, अग्निशमन कर्मियों द्वारा आगजनी स्थान पर पहुंचने पर देखा कि आग इलेक्ट्रिक स्कूटर पर लगी हुई है तत्काल जलती हुई गाड़ी पर पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया ।फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा हैजिसकी जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जाती है। अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।
०००

