कोरबा, 16 मार्च (आरएनएस)। राजपूत क्षत्रिय समाज का होली मिलन एवं फागगायन कार्यक्रम बुधवारी बाजार स्थित समाजिक भवन प्रगंाण में धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में समाजिक बंधु शामिल हुए जिन्होंने एक दूसरे का रंग गुलाल लगाक र भाई चारे का परिचय दिया एवं होगी गीत फाग का आनंद उठाया। कार्यक्रम रविवार की संध्या 6 बजे से प्रारंभ हुआ। और रात्रि 10 बजे का चला कार्यक्रम को लेकर समाज में काफी उत्साह रहा और शाम से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जिससे क्षेत्र का महौल होली एवं फागमय बना रहा।
0

