रांची 16 मार्च (आरएनएस)। सूर्य मंदिर ट्रस्ट एवं भव्य दुर्गा पूजा समिति, धुर्वा (राँची) के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर राँची की नवनिर्वाचित मेयर रौशनी खलखो एवं वार्ड संख्या 39 की पार्षद शीला देवी सिंह को सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष समीर सिंह द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर तथा युवा सूर्य मंदिर के सदश्यो ने भी सम्मानित किया गया ।
इस गरिमामय कार्यक्रम में एचएससी नगर एवं आसपास के क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवाजी सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्तिक लाल शर्मा, प्रवीन रंजन, संजय सिंह, एस के सिंह, रोहित सिंह डेम साइड, श्री राणा सिंह, हरिश, मुकेश कुमार सिंह, सूर्यकांत जी भव्य दुर्गा पूजा समिति, जितेन्द्र, पिंटू , अजय कुमार सिंह हवाई नगर, रोहित सिंह, हर्ष राना, प्रभाकर सिंह, अनिल यादव, अशोक यादव, तोरी जी, पंकज कुमार शर्मा, जीतेन्द्र कुमार सिंह, बीना मिश्रा, अखेलेश सिंह, शिव शंकर पाण्डेय, असीम मिश्रा, सीमा सुहावनी, संगीता सिंह, डॉ. कुमारी ज्योत्स्ना, अजय शाह, राजीव कुमार, मोहम्मद इस्माइल आलम, आशीष सरकार,शास्त्रंश वर्धन, सूर्यांश नरेन्द्र, शाइस्ता खान, गुलाम अंसारी, शेओ पर्सन प्रसाद, संतोष महतो, हिर्मिला हस्सा, प्रतिमा किसपोट्टा, कदम लागुरी, प्रशांत कुमार यादव, रेनू कुंवर, रवि रंजन सिंह, बबिता कुमारी, बिभूति नंदन प्रसाद, बिमल सिंह मुण्डा, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षद का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नगर के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में मेयर और पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास होगा। सूर्य मंदिर ट्रस्ट एवं भव्य दुर्गा पूजा समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

