रुड़की,08 जुलाई(आरएनएस)। विभिन्न ब्लॉकों में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए सीडीओ ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। दोनों अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

