रुड़की,08 जुलाई(आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर चालान कर दिया है। भगवानपुर पुलिस मंगलवार की शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को हसनपुर मदनपुर गांव के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि गौतम चौहान निवासी खुब्बनपुर, भगवानपुर का चालान कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

