रुड़की,08 जुलाई(आरएनएस)। क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में कुलपति डॉ. विवेक कुमार और कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और सेवा-भाव जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का विकास करने वाला देश का सबसे प्रतिष्ठित युवा संगठन है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को केवल सैन्य दक्षता ही नहीं देता, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। विश्वविद्यालय को अपने परिसर में इस प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करने पर गर्व है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

