भोपाल 16 मार्च (आरएनएस)। आदमपुर स्थित कचरा खंती में सोमवार दोपहर में आग लग गई। आग की लपटें 20 फीट ऊपर उठ गईं। वहीं, धुएं के घने गुबार 10 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दिए। दमकलें आग को काबू में ले रही है।
आगजनी की घटना शाम 4 बजे की बताई जा रही है। शाम साढ़े 5 बजे तक दमकलें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती नजर आई। तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैल गई और कचरे के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि डंप के मुख्य द्वार के पास स्थित आरडीएफ के ढेर से अचानक धुआं निकलने लगा। जब आग भड़की, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने कचरा हटाने की कोशिश की। उसके बाद उन्होंने दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया।

