भोपाल 16 मार्च (आरएनएस)। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भोपाल ने जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी द्वारा मोदी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें 18 मार्च तक की रिमांड पर लिया गया है। मोदी की कंपनी द्वारा फर्जी रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों के निर्यात में गड़बड़ी की जा रही थी।
ईडी की जांच में पाया गया है कि 20.59 करोड़ रुपए की एक्सपोर्ट आमदनी जुटाई गई, जिसे पीएमएलए के अंतर्गत अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) माना गया है। ईडी इससे पहले मोदी के घर छापा भी मार चुकी है और मोदी की पत्नी के जहर खाने से यह मामला हाई-प्रोफाइल हो गया था।
प्रवर्तन निदेशालय भोपाल के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार, किशन मोदी की अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई करते हुए कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। ईडी के मुताबिक 13 मार्च को जांच के दौरान जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद 14 मार्च को आरोपी को भोपाल स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए 18 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेज दिया।
इस मामले में 29 अगस्त 2023 को हबीबगंज थाना, भोपाल में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 22 जुलाई 2024 को इसी आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच में सामने आया कि मिल्क मैजिक ब्रांड के डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा घी, पनीर, मक्खन और अन्य डेयरी उत्पादों को विभिन्न देशों में निर्यात किया जाता था। निर्यात प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कंपनी ने इंदौर स्थित निर्यात निरीक्षण एजेंसी से फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त की।
ईडी के मुताबिक, कई मामलों में प्रयोगशालाओं के नाम पर जारी की गई रिपोर्ट वास्तविक नहीं थीं। इन कथित फर्जी रिपोर्टों के आधार पर कंपनी ने डेयरी उत्पादों का निर्यात किया और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित की।
जांच में पाया गया कि इस तरीके से लगभग 20.59 करोड़ रुपए की निर्यात आय अर्जित की गई, जिसे पीएमएलए के तहत अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) माना गया है। ईडी का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों तथा संस्थाओं की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही

