नई दिल्ली ,17 मार्च । अगर आप इस हफ्ते अपने किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। मार्च महीने में नवरात्र, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे कई बड़े त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं, जिसके कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों पर ताले लटके रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (क्रक्चढ्ढ) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, पूरे देश में एक साथ छुट्टियां नहीं होती हैं, बल्कि कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और राज्यों के हिसाब से तय की जाती हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके शहर की बैंक ब्रांच किस दिन खुली रहेगी और किस दिन बंद।
आज 17 मार्च को इन इलाकों में नहीं होगा कामकाज
भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज मंगलवार, 17 मार्च को शब-ए-कद्र के मौके पर देश के कुछ विशेष हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक, आज मुख्य रूप से जम्मू और श्रीनगर क्षेत्रों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी और वहां कामकाज ठप रहेगा। हालांकि, देश के बाकी सभी राज्यों और शहरों में बैंक अपने तय समय के अनुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे।
इस पूरे हफ्ते कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
इस हफ्ते त्योहारों की झड़ी के कारण कई राज्यों में लगातार बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 19 मार्च, गुरुवार को गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और नवरात्रि के पहले दिन के खास मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले ही दिन 20 मार्च, शुक्रवार को ईद-उल-फितर और जमात-उल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 21 मार्च को महीने का तीसरा शनिवार होने के बावजूद ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व के चलते यूपी, दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई बड़े राज्यों में अवकाश रहेगा, जबकि कोच्चि और शिमला जैसी जगहों पर बैंक खुले रह सकते हैं। इसके बाद 22 मार्च को रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
मार्च के आखिरी दिनों में भी छुट्टियों की भरमार
मार्च का आखिरी हफ्ता भी छुट्टियों से भरा हुआ है। 26 मार्च को राम नवमी के चलते उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई प्रमुख राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 मार्च को राम नवमी (चैते दशैं) के उपलक्ष्य में बिहार, ओडिशा और सिक्किम जैसे राज्यों में भी बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने के कारण पूरे देशभर में बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे। वहीं, महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को महावीर जयंती के पावन अवसर पर गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
बैंक बंद रहने पर भी ग्राहकों के नहीं रुकेंगे ये काम
बैंकों में छुट्टियों के दौरान ब्रांच के दरवाजे भले ही बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान आपकी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह 24म7 चालू रहेंगी। आप किसी को भी पैसे भेजने या बिल पेमेंट करने के लिए यूपीआई (क्कढ्ढ), मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कैश निकालने के लिए एटीएम सेवाएं भी सुचारू रहेंगी। हालांकि, अगर आपको चेक क्लियरिंग, नकद जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या केवाईसी (्यङ्घष्ट) अपडेट जैसे अहम काम करवाने हैं, तो इसके लिए आपको बैंक के खुलने का इंतजार करना ही पड़ेगा।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

