प्योंगयांग ,18 मार्च । उत्तर कोरिया में 2026 के संसदीय चुनावों में सुप्रीम लीडर ्यद्बद्व छ्वशठ्ठद्द ठ्ठ की सत्ता एक बार फिर पूरी तरह मजबूत होती दिखाई दी है। सरकारी मीडिया के अनुसार, सत्तारूढ़ ङ्खशह्म्द्मद्गह्म्ह्यÓ क्कड्डह्म्ह्ल4 शद्घ ्यशह्म्द्गड्ड और उसके सहयोगियों ने 99.93 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए संसद की सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 99.99 बताया गया है।
15 मार्च को आयोजित इस चुनाव में 15वीं सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया। कुल 687 सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन ने कब्जा जमाया, जिससे चुनाव पूरी तरह एकतरफा नजर आया। राजधानी प्योंगयांग में जल्द ही नई संसद का पहला सत्र आयोजित होगा, जिसमें शीर्ष नेतृत्व के चयन और संविधान में संभावित बदलावों पर चर्चा की जाएगी।
इस चुनाव की एक खास बात यह रही कि करीब 70 प्रतिशत प्रतिनिधियों को बदला गया है। विशेषज्ञ इसे ्यद्बद्व छ्वशठ्ठद्द ठ्ठ द्वारा अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।
नई संसद में उनकी बहन ्यद्बद्व ङ्घश-द्भशठ्ठद्द और विदेश मंत्री ष्टद्धशद्ग स्शठ्ठ-द्धह्वद्ब भी शामिल हैं। वहीं, उनके करीबी सहयोगी छ्वश ङ्घशठ्ठद्द-2शठ्ठ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि आधिकारिक आंकड़ों में 0.07 प्रतिशत वोट विरोध में भी बताए गए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन चुनावों को औपचारिक प्रक्रिया ही माना जाता है, जहां वास्तविक प्रतिस्पर्धा का अभाव रहता है।
00

