रांची 18 मार्च (आरएनएस)। गिरफ्तार युवक का नाम लाल वेदान्त शाहदेव है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से कुल दस ग्राम चरस बरामद किया है। जिसकी बाजार में अनुमानित मूल्य दो लाख रुपये है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि चतरा मैदान में स्पीड पोस्ट के माध्यम से मादक पदार्थ की आपूर्ति होने वाली है। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम जतरा मैदान गई और जांच की। पुलिस को देखकर एक तस्कर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ शुरू की। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तस्कर के पास से दस ग्राम चरस बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल और एक एनहेलर भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया।

