रांची 18 मार्च (आरएनएस)। लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के अपील पर पालरीवाल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रांची(हरहोप रोड़,माहिलोंग,टाटीसिलवे) ने थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान-महादान शिविर लगाया,जिसमें पालरीवाल इंडस्ट्रीज के मालिक,मैनेजऱ एवं कर्मियों ने 36 यूनिट रक्तदान किया(अतिरिक्त 7 रक्तदाता का हाई बीपी,मौसमी दवा सेवन,कम वजह से रक्तदान नही कर पाएं) जो सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची को समर्पित किया गया।
रक्तदान करने वालों में पालरीवाल इंडस्ट्रीज के मालिक के पुत्र विशाल पालरीवाल,अधिकारी संजीत सहाय,नवीन सिंह,निशांत शर्मा,श्रीपाली पांडेय,अभिषेक सिंह,बसंत गुप्ता एवं अन्य शामिल थे। सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लहू बोलेगा रक्तदान संगठन पालरीवाल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड रांची के मालिक श्रीमान बी.के. अग्रवाल,पुत्र विशाल पालरीवाल, मैनेजऱ अमरेन्द्र कुमार सिंह का बेहद अभारी है जिनकी वजह से थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को आपने और आपने अधिकारियों/कर्मियों संग कैंपस में ही रक्तदान शिविर लगाने से जान बचाने में भरपूर सहयोग किया। लहू बोलेगा ने पालरीवाल इंडस्ट्रीज के मालिक/मैनेजमैंट को झारखंडी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीडि़तों के परिजनों में संजय महतो,निशांत शर्मा,संजय टोप्पो,सुरंजन बाडा,समीर सिंह मुंडा,जगरनाथ महतो एवं लहू बोलेगा के नदीम खान शामिल थे।

