0-पुलिस बल को राष्ट्रपति का कलर्स मेडल मिलना गौरव की बात
0-सेना द्वारा एकमुश्त 20 लाख और राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
0-छत्तीसगढ़ में सेना में कार्यरत जवानों को प्रोत्साहन देने अतिरिक्त सुविधा दे करकार : रामकुमार टोप्पो
रायपुर,19 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के सेना तथा पुलिस में शहादत देने और वीरता पुरस्कार प्राप्त होने वालों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर पूर्व सैनिक एवं विधायक रामकुमार टोप्पो ने गृहमंत्री को घेरा। गृहमंत्री ने कहा कि सेना में अशोक चक्र, परम चक्र सहित शौर्य पदक प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के जवानों को सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा भारत शासन के निर्धारित माप दण्ड के अनुसार रेल यात्रा में छूट सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का कलर्स अवार्ड प्राप्त होना भी गौरव की बात है। यह पुरस्कार हमें सिमित अंतराल में मिला है।
विधानसभा के बजट सत्र में आज सीतापुर के विधायक एवं पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने सेना के तीन अंग थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना में सेवा अवधि में वीरता प्राप्त जवान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाने वाले सुविधाओं की जानकारी मांगी। पंचायत मंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 24 साल के छत्तीसगढ़ बनने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ पुलिस को कलर्स अवार्ड पाप्त हुआ है। राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया है, जो कि यह गर्व की बात है।
विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा पूछे गए प्रश्र के उत्तर में गृहमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जिन जवानों को परम वीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र तथा अन्य अवॉर्ड मिलते हैं, तब उनके मूल नियोक्ता संगठन द्वारा 20 लाख रूपए एकमुश्त दिया जाता है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उन्हें प्रतिमाह 20 हजार रूपए अतिरक्त राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस में जिन अध्चिाकारियों और कर्मचारियों का ेवीरता पदम प्राप्त होता है, उनके वेतन में 15 से 6 हजार रूपए की अतिक्ति राशि प्रदान की जाती है। रामकुमार टोप्पों ने कहा कि भारतकार द्वारा वीरता प्राप्त जवानों को विभिन्न सुविधाएं दी जाती है, छत्तीसगढ़ सरकार इस संबंध में किया कर रही है। क्या उन्हें जमीन आबंटन, नौकरी में छूट तथा अन्य सुविधाएं प्रदान करेंगे। बाकि भविष्य में वीरता प्राप्त पुरस्कारों से सम्मानित परिवारजनों को लाभ मिल सके। गृहमंत्री ने बताया कि रेलवे सहित अन्य क्षेत्रों में उन्हें सुविधा देने की घोषणा पूर्व की जा चुकी है। भविष्य में उन्हें अन्य सुविधाएं देने पर सरकार विचार कर रही है। गृहमंत्री ने कहा कि वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों के परिवारों का सरकार सुविधा देने का प्रयास कर रही है सरकार
आर शर्मा
०००

