0-नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भी दी हिन्दू नववर्ष की बधाई
रायपुर,19 मार्च (आरएनएस)। विधानसभा में आज भाजपा के अजय चन्द्राकर ने कहा कि नए विधायकों को आसंदी से संरक्षण मिलना चाहिए, ताकि वे सदन में अपनी आवाज उठा सके।
विधानसभा में आज रिकेश सेन की अनुपस्थिति में भाजपा के अनुज शर्मा ने प्रश्र पूछा तब नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने यह कहकर टोक दिया कि इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा अनुमति ली गई है। उसके विधायक अनुज शर्मा अपने स्थान पर बैठ गए इस आपत्ति करते हुए अजय चन्द्राकर ने कहा कि नए विधायकों को आसंदी से संरक्षण मिलना चाहिए ताकि वे अपना प्रश्र पूछ सकें । ज्ञात रहे रिकेश सेन वैशाली नगर के विधायक हैं, जबकि अनुज शर्मा फिल्म स्टार के अलावा विधायक भी हैं।
गुड़ी पर्व चैत्र नवरात्र की बधाई भी अध्यक्ष ने दी
विधानसभा में आज सभापति धरमलाल कौशिक ने गुड़ी पर्व, चैत्र नवरात्र, चेटीचंद की बधाई दी। इसके पश्चात चरण दास महंत ने भी सदस्यों को नववर्ष की बधाई दी और लोकसभा आज छुट्टी दे दी गई है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भी गुड़ी पर्व, चैत्र नवरात्र, चेटीचंद की बधाई दी और कहा कि नववर्ष सबके लिए मंगलकारी हो।
आज से प्रदेश में हिन्दू नववर्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते विधानसभा में आज बड़ी संख्या में विधायक आज नहीं आए। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई। विधानसभा का आज 14वां दिन षष्टम विधानसभ का यह अष्टम विधानसभा है, निर्धारित तिथि के अनुसार इसके 20 मार्च को स्थगित होने का आसार है।
आर. शर्मा
०००

