0-कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा और देवेन्द्र यादव को गृहमंत्री की नसीहत
रायपुर,19 मार्च (आरएनएस)। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विधानसभा सदस्य पुलिस का मनोबल गिराने का काम न करे। उन्होंने कहा कि हर किसी घटना के लिए पुलिस को दोषी ठहराना उचित नहीं है।
विधानसभा में आज कांग्रेस की संगीता सिन्हा ने कहा कि बालोद में गत दिनों एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है, पुलिस इसकी रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है, लेकिन अभी तक 4 माह होने बाद भी खोज नहीं पाई है। संगीता सिन्हा ने कहा कि आप लोगों ने कहा कि बेटी पढ़ाओ आगे बढ़ो, लेकिन वस्तु स्थिति कुछ अलग है। इस संबंध में गृहमंत्री ने कहा कि बेटी को पढ़ाना कोई गलत बात नहीं, यदि एफआईआर हुई है तो पुलिस उसे खोज रही है। माननीय सदस्यों से अपील है कि वे पुलिस का मनोबल न गिराए।
खुज्जी में जर्जर प्रधानमंत्री सड़क योजना का मामला उठाया भोलाराम साहू ने
खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने आज अपने क्षेत्र में भैयादहन, जादूटोला के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना की जर्जर हालत की मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनी हुई सभी सड़कें जर्जर हालत में है, इसका निर्माण कब तक हो जाएगा। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि इसकी स्टिमेंट बना दिया गया है, जिसका निर्माण शीघ्र करा दिया जाएगा।
ठेकेदारों की सुरक्षा निधि का मामला उठास जनक ध्रुव ने
सदन में पंचायत विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों की सुरक्षा निधि का मामला विधायक जनक ध्रुव ने उठाया। पंचायत मंत्री ने बताया कि वित्त विभाग से इस मदको अलग-अलग कर दिया गया है। वर्तमान में 200 करोड़ की राशि लंबित है, हम इसे ठेकेदारों को लौटा रहे है, इसे बतौर एफडी के रूप में जमा कराया जाता है। इसे अब वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस के विधायक द्वारिकाधीश ने भी पूरक प्रश्र पूछा। कांग्रेस की श्रीमती चातुरीनंद ने पंचायतों को दी जाने वाली राशि का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि शासन से जिला पंचायत जनपद को राशि नहीं मिली जिसके चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। विजय शर्मा ने कहा कि यह राशि हस्तांतरित कर दी गई है।
आर. शर्मा
०००

