वॉश्ंिागटन ,19 मार्च । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल अब ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर आगे कोई हमला नहीं करेगा—जब तक ईरान कतर पर दोबारा हमला नहीं करता। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है और खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज हो गए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इजरायल ने गुस्से में ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया, जिसमें केवल एक छोटा हिस्सा प्रभावित हुआ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हमले की जानकारी अमेरिका को पहले से नहीं थी और कतर का इसमें कोई हाथ नहीं था। ट्रंप के अनुसार, ईरान को इन तथ्यों की जानकारी न होने के कारण उसने कतर के एलएनजी प्लांट्स पर हमला कर दिया, जो अनुचित था। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने कतर को फिर निशाना बनाया, तो अमेरिका बिना इजरायल की सहमति के भी साउथ पार्स गैस फील्ड पर बेहद ताकतवर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे ऐसा विनाश नहीं चाहते, क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर गंभीर असर पड़ेगा, लेकिन कतर पर दोबारा हमला हुआ तो वे एक पल भी नहीं सोचेंगे।
कतर में फिर मिसाइल हमला, एलएनजी प्लांट को नुकसान
कतर एनर्जी के अनुसार, ईरानी मिसाइल हमलों में देश के कई एलएनजी प्लांट्स को नुकसान पहुंचा है, जिससे बड़े पैमाने पर आग लग गई। दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कतर वैश्विक ऊर्जा बाजार में प्राकृतिक गैस का प्रमुख सप्लायर है। युद्ध की शुरुआत के बाद उत्पादन पहले ही रोक दिया गया था, और अब ताजा नुकसान के कारण आपूर्ति बहाल होने में और देरी हो सकती है।
बुधवार को इजरायल ने ईरान के विशाल ऑफशोर साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हमलों में कतर के अलावा संयुक्त अरब अमीरात के हबशान और बाब गैस फील्ड भी शामिल हैं। इसके बाद दोहा ने ईरानी दूतावास के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोडऩे का आदेश दे दिया, जबकि अबू धाबी ने इस स्थिति को खतरनाक बढ़ोतरी बताते हुए गैस उत्पादन रोक दिया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस टकराव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

