जांजगीर-चांपा, 19 मार्च (आरएनएस)। अकलतरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसे पकडऩे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार सांडे, निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा, के खिलाफ वारंट जारी था और वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सतत निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में अकलतरा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।
०

