भिलाई, 19 मार्च (आरएनएस)। भिलाई स्टील प्लांट जैसे हाई-सिक्योरिटी औद्योगिक क्षेत्र में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले संगठित गिरोह का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना भिलाई भ_ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अब भी फरार हैं।
घटना 16 मार्च की है, जब भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लांट में घुसकर लोहे का स्क्रैप चोरी किए जाने की सूचना मिली। इस मामले में केऔसुब इकाई बीएसपी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार सोनकर (41 वर्ष), निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, कैंप-2, भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच में सामने आया कि इस संगठित गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं। फरार आरोपियों में आकाश राव पुरके (30 वर्ष), निवासी कैंप-2 शारदा पारा मिलन चौक, भिलाई; नरेश कलेथ (20 वर्ष), निवासी सेक्टर-4, सड़क-10, क्वार्टर-2, ब्लॉक-20, भिलाई; पुष्पेंद्र दीप (32 वर्ष), निवासी सेक्टर-5, सड़क-17, बस्ती नाला के पास, भिलाई; मनोज कुम्भार (35 वर्ष), निवासी सेक्टर-5, सड़क-17, नाला के पास, भिलाई; तथा मनोज कुमार गुप्ता (39 वर्ष), निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप-2, भिलाई शामिल हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1030 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, बरामद किया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन क्रमांक ष्टत्र 07 ष्टङ्घ 2912 भी जप्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
इस पूरी कार्रवाई में थाना भिलाई भ_ी पुलिस की सतर्कता और त्वरित रणनीति निर्णायक साबित हुई।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

