तेहरान,20 मार्च। इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान की जंग जारी है। इस जंग के बीच ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लगातार हो रहे हमलों के बीच आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत होने की खबरें सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इजरायल के हमले में अली मोहम्मद की मौत हो गई हैं। ईरान ने भी अली मोहम्मद की मौत की पुष्टि कर दी है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 21वां दिन है। हर दिन ये जंग और भीषण होती जा रही है। हाइफा शहर पर ईरान के हमले का इजरायल ने करारा जवाब दिया है।
इजरायल ने तेहरान पर एक के बाद एक कई हमले किए हैं, जिससे पूरा तेहरान थर्रा गया है। तेहरान से इजरायली हमले का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ा धमाका होता दिखाई दे रहा है। दावा है कि इजरायली मिसाइल लगातार तेहरान को टारगेट कर रही हैं, जहां तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। इससे पहले गुरुवार रात ईरान ने 4 खाड़ी देशों पर जबरदस्त स्ट्राइक की। ईरान ने दुबई, बहरीन, कुवैत और यूएई पर हमले किए हैं। दुबई सरकार ने इन हमलों की पुष्टि कर दी है। वहीं बहरीन में ईरान के हमले से एक गोदाम जलकर खाक हो गया। खाड़ी देशों में लगा अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों को नाकाम करने में लगा है।
दरअसल, इजरायल ने पहली बार कैस्पियन सागर में ईरान के नौसैनिक ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में मिसाइल जहाज, और कमांड सेंटर तबाह कर दिए गए हैं। ईरान का ये इलाका रूस के बॉर्डर के पास है। वहीं इस रास्ते से जो भी सामान मॉस्को भेज रहा था, अब उसकी सप्लाई पर असर पड़ सकता है। वहीं, ईरान ने इजरायली मिसाइलों को रोकने के लिए अपने एयर डिफेंस को एक्टिव कर दिया है। परचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स के पास बमबारी की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा, करमन में आईआरजीसी के ठिकानों पर भी हमले होने की जानकारी मिल रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

