भोपाल 20 मार्च (आरएनएस)। मिसरोद इलाके में महिला गार्ड से रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पीडि़ता के समधी ने अंजाम दिया। आरोपी महिला पर एक सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक पर रेप का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने का प्लान भी बना रहा था। हालांकि पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाना मिसरोद में की और पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
आरोपी करीब 8 महीने से पीडि़ता से शारीरिक संबंध बना रहा था। पिछले कुछ समय से लगातार एजेंसी संचालक को ब्लैकमेल करने पीडि़ता पर दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता था।
पुलिस के मुताबिक 45 साल की महिला इलाके में रहती है और प्राइवेट एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। उसने अपने बेटे की शादी की थी। उसी दौरान बहू के पिता से उसकी बातचीत होने लगी। बहू का पिता भी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। दूसरी ओर पीडि़ता का पति अपहरण केस में जेल में है।
आरोपी ने महिला से कहा कि तुम्हारा पति अब जेल से नहीं छूटेगा। मुझसे शादी कर लो। अच्छी नौकरी दिला दूंगा। पीडि़ता सिक्योरिटी एजेंसी में काम कर रही थी। दोनों के संबंध बनने लगे। इस दौरान आरोपी समधी कहने लगा कि पैसे कमाकर लाओ और मुझे भी दो।
इस बीच आरोपी ने कहा कि अपनी सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक से विवाद कर लो। उसे एट्रोसिटी एक्ट में फंसाकर मोटी रकम वसूल लेंगे। पीडि़ता ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर मिसरोद पुलिस को शिकायत की थी। मिसरोद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

