भोपाल 20 मार्च (आरएनएस)। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल का असर अब स्थानीय बाजार पर दिखने लगा है। शुक्रवार, 20 मार्च को सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ?2.09 से ?2.35 प्रति लीटर तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस वृद्धि के बाद राजधानी भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की दरें 117 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई हैं।
हालांकि, राहत की बात यह है कि आम आदमी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कंपनियों के अनुसार नई दरें और ब्रांड
सरकारी तेल कंपनियां प्रीमियम पेट्रोल को अलग-अलग ब्रांड नामों से बेचती हैं, जिनकी कीमतों में आज इजाफा हुआ है।
कंपनी- नए दाम (लीटर) – पुराने दाम (लीटर) – अंतर
॥क्कष्टरु (पावर) – ?116.77 – ?114.59 – ?2.18
क्चक्कष्टरु (स्पीड) – ?116.29 – ?114.11 – ?2.18
ढ्ढह्रष्टरु (ङ्गक्क95) – ?115.86 – ?113.68 – ?2.18

