भोपाल 20 मार्च (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति, सुशासन, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि के सम्मान के लिए रानी अवंतीबाई का त्याग और पराक्रम आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े रहने एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

