नई दिल्ली ,21 मार्च (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत कर ईद और नौरोज़ की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले न सिर्फ क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन खुली और सुरक्षित बनी रहें।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बनी हुई है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

