सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मार्च 2026(आरएनएस) यातायात दल द्वारा सारंगढ़ शहर के भारत माता चौक से सूरज होटल, मित्तल मेडिकल और मेन रोड किनारे अव्यवस्थित खड़े किये वाहनों नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर शनिवार को ऑनलाइन मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमें 28 प्रकरण 15 हजार ₹ की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा आदि शामिल थे।

