राँची 23 मार्च (आरएनएस)। निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि और नियमों के उल्लंघन को लेकर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय की ओर से सोमवार को राँची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को ईमेल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भेजा गया, जिसमें जिले के सभी निजी विद्यालयों में शुल्क निर्धारण समिति के गठन और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को अनिवार्य रूप से लागू कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन एक सकारात्मक पहल है, लेकिन इसका जमीनी स्तर पर सख्ती से पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। एसोसिएशन का कहना है कि ऐसा करने से अभिभावकों को मनमानी फीस वृद्धि से राहत मिल सकेगी।
एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 वर्ष 2019 से लागू है, इसके बावजूद अब तक इसका समुचित क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन द्वारा पूर्व में भी कई बार जिला और राज्य स्तर पर ज्ञापन सौंपे गए हैं, साथ ही धरना-प्रदर्शन और जनजागरूकता अभियान भी चलाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

