उद्धवा ,साहिबगंज 24 मार्च (आरएनएस)। राधानगर थाना क्षेत्र के दियारा में एक पति द्वारा अमानवीयता का हाद पार कर दिया है,एक तरफ पहले पत्नी की अस्पताल में आप्रेशन चल रही थी, तो दुसरे तरफ़ पति दुसरे लड़की से शादी रचा में व्यस्त थी। पीडि़त पहले पत्नी चम्पा खातून उम्र 23 वर्ष के भाई ने राधानगर थाना में लिखित आवेदन देकर पांच लोगो पर केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है। पीडि़त के भाई तबारक शेख ने लिखित आवेदन में बताया कि उनके बहन चम्पा खातून की शादी आज से करीब 6 वर्ष पूर्व नसीम शेख पिता सेराजुल शेख सा0 उत्तर पलाशगाछी इंसान टोला के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के तहत हुई है। शादी के दिन से ही ससुराल वाले उनके बहन को नापसंद करते थे, जिसके कारण ससुराल वाले पीडि़ता को मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते थे। छोटी मोटी बात पर पति नसीम शेख , ताराफुल बीवी सेराजुल शेख ,सेनाऊल शेख,अमेना खातून एवं फतेमा खातून बेरहीमी से उसको मारपीट करते थे जिसके कारण उनके रीड के हड्डी में चोट लग गई थीं। डॉक्टर जब ऑपरेशन की बात बताई तो पति नसीम शेख पत्नी को उनके मायके में छोड़कर चले गए, खर्चा भी नहीं किया और ना ही आज तक खोज खबर लिया। उन्होंने यह भी लिखा कि उनके बहन की एक चार साल की पुत्री का जन्म हुआ है उनको भी जबरदस्ती अपने पास रख लिया। इसी बीच पीडि़ता कि तबीयत खराब हो गई। पीडि़ता के पिता ने जमीन बेचकर रुपया इक_ा कर रांची लाइफ केयर अस्पताल में एडमिशन कराया तो डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात बताई। उधर ऑपरेशन चल रहे थे इधर पति नसीम शेख चोरी छुपे दूसरा लड़की से उसी दिन शादी रचा रहे थे। पीडि़ता के भाई ने आवेदन में बताया कि उनके 4 साल की भगनी को जबरन उनके जिजा अपने पास रख लिया है ऑपरेशन के बाद बच्ची को ना उनके मां से मिलने दिया गया और ना ही पति मुंह दिखाने के लिए आया। इस संबंध में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए छापामारी कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

