उधवा, साहिबगंज 24 मार्च (आरएनएस)। उड़ीसा पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए की चोरी मामले में राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से सोमवार कि देर रात थाना क्षेत्र के अमानत पंचायत में छापामारी किया है। हालांकि उड़ीसा पुलिस को कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते फरवरी को उड़ीसा शहर के एक ज्वेलरी शॉप से अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर लाखो रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए हैं। जांच पड़ताल में उड़ीसा पुलिस को साहेबगंज जिला चोर गिरोह पर शक हुआ था। सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने चोरी के चोरी के वारदात में शामिल राजमाहल थाना क्षेत्र के अलाम शेख को गिरफ्तार किया है। अलाम के निशानदेही पर उड़ीसा पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत पंचायत के अमीर शेख के घर छापामारी कि है। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। उड़ीसा पुलिस को चोरी की घटना में शामिल अन्य तीन और सदस्यों की तलाश थी लेकिन पुलिस इन तीनों का नाम खुलासा नहीं किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

