उद्धवा, साहिबगंज 24 मार्च (आरएनएस)। रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा पर्व को लेकर राधानगर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ राजमहल सदानंद महतो व एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहें। इस दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने लोगों से रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया। वहीं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रामनवमी पर्व तथा चैती दुर्गा पूजा में जुलूस रूट चार्ट की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर असामाजिक पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विधि व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर अधिक भीड़ लगने वाली जगहों में पुलिस प्रशासन की तैनाती रहेगी। क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को ड्यूटी के दौरान सहयोग करने की अपील किया। वहीं बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील किया। मौके पर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,एसआई पंकज दुबे,सदानंद प्रसाद, एएसआई कान्हु मुर्मू,सकल हेंब्रम,जियाउल हक उर्फ शास्त्री,सुनील प्रमाणिक,विक्रम सरकार,धर्मराज मंडल,तमाल मंडल,पिंटू घोष, भैय्या किस्कू सहित अन्य मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

