उधवा, साहेबगंज 24 मार्च (आरएनएस)। उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पांच हजार रुपए से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को विद्युत कनीय अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राणपुर गांव में अभियान चलाकर पांच हजार रुपए से अधिक बकाया वाले 10 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। बिजली विभाग की टीम ने बताया कि अभियान के दौरान पांच हजार से अधिक बकाया वाले 10 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। साथ ही उनलोगों को बकाया राशि जल्द-जल्द भुगतान करने के साथ-साथ विद्युत कार्यालय से आरसीडीसी रशीद लेकर ही बिजली उपयोग करने को कहा गया। मौके पर लाइनमैन रविन्द्र मंडल,अरूण मंडल,प्रकाश मंडल,पूरन साहा,इस्लाम शेख, शौकत शेख सहित अन्य मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

