देहरादून,24 मार्च (आरएनएस)। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार को आस्था और आधुनिकता का अनूठा मेल देखने को मिला। विश्वविद्यालय में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही राजधानी के पहले ‘जेन-जी’ डाकघर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (उत्तराखंड) शशि शालिनी कुजूर और विशिष्ट अतिथि विवि संचालन समिति की उपाध्यक्षा अनुराधा जोशी ने डाकघर का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने मंदिर में श्री शिव परिवार, राम दरबार और माता सरस्वती की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर वे अपने पिता स्वर्गीय सुरेशानंद जोशी (जो डाक सेवा में कार्यरत थे) को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के बाहर बना यह पोस्ट ऑफिस उन्हें सदैव उनके पिता के संघर्षों और आशीर्वाद की याद दिलाएगा।छात्रों को कैंपस में मिलेंगी डिजिटल डाक सेवाएंमुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कुजूर ने बताया कि यह ‘जेन-जी’ काउंटर परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु बनेगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को पार्सल, आधार अपडेशन और डिजिटल वित्तीय सेवाएं अब कैंपस के भीतर ही मिल सकेंगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की थीम पर आधारित ‘माय स्टाम्प’ और विशेष आवरण का विमोचन भी किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि और प्रो. राजेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

